बरेली, मार्च 31 -- सोमवार देर शाम चली तेज हवा ने शहर की बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। कुछ देर के लिए चली तेज हवा में ही शहर के सिविल लाइंस प्रथम व द्वितीय की 11 केवी लाइन फॉल्ट के कारण ब्रेकडाउन में चली गई। इसके कारण एक घंटे से अधिक कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। कटरा चांद खां में देर शाम वोल्टेज बढ़ने-घटने के कारण लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। आक्रोशित लोगों ने हेल्पडेस्क पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई। शहर के अधिकांश उपकेंद्रों के फीडरों पर सोमवार देर शाम चली तेज हवा के कारण फॉल्टों की झड़ी लग गई। 11 केवी लाइन ब्रेकडाउन से लेकर जंफर उड़ने, फ्यूज उड़ने व बॉक्स उड़ने के कारण लोगों की बिजली गुल हुई। कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर के डीयू उड़ने से बिजली व्यवस्था बाधित हुई। हवा बंद होने के बाद शहर के चारों हेल्पडेस्क पर शिकायतों की झड़ी लग गई। एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.