अमरोहा, नवम्बर 22 -- गजरौला। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ ठंड और बढ़ गई। वहीं घना कोहरा आने से यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवार लोगों को हुई। नवंबर माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह दिन निकलते ही चली तेज हवा ने ठंड और बढ़ा दी। सुबह में स्कूली बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। घना कोहरा छाने से हाईवे से लेकर गांवों के रास्तों तक पर यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने हेडलाइट के सहारे अपने वाहन आगे बढ़ाए। वहीं बाइक सवार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सूर्यदेव के दर्शन देने पर कोहरा छंटा तब यातायात सुचारू हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.