हवा चलने पर भी गर्मी से राहत नहीं
गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दिल्ली-एनसीआर समेत गुरुग्राम में मौसम का मिजाज लगातार उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद गुरुवार को शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से कोई खास राहत नहीं मिली। दिनभर धूल भरी तेज हवा चलती रहीं, लेकिन धूप की तपिश के आगे वे बेअसर साबित हुईं। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत, 05 डिग्री गिरा पारामौसम में बदलाव की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए शहर में बूंदाबांदी, आंधी और बिजली कड़कने को लेकर बाकायदा येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.