हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, तीन दिन रहेगी कड़ी धूप
बरेली, मई 24 -- मौसम अगले एक सप्ताह तक लगातार करवट ले सकता है। तीन दिन जहां कड़ी धूप होगी वहीं उसके बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में मामूली गिरावट भी हो सकती है। उसके बाद फिर गर्मी के साथ उमस सताएगी। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को सुबह आसमान में हल्के बादल रहे लेकिन 9 बजे तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया। तेज धूप निकली और पूरा दिन लोग गर्मी-उमस से जूझते रहे। कड़ी धूप के चलते दिन के तापमान में एक बार फिर मामूली इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- कल का मौसम, 25 मई : यूपी में आसमान से और बरसेगी आग; बांदा-प्रयागराज में रेड अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि मौसम में अगले 5-6 दिन तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान में भी मामूली गिरावट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.