बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बुधवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से शाम तक जिलेभर में तेज हवा के साथ रूक-रूककर बूंदाबांदी हो रही। जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से तो राहत मिल गई, लेकिन सरसों और आलू फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान परेशान बने हुए है। गत दिवस मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जिलेभर में दो दिनों तक बारिश-बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी बुधवार को सटीक साबित हुई। बुधवार की सुबह करीब चार बजे आसमान काले बादलों से पट गया। देखते ही देखते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम तक जिलेभर में रूक-रूककर बूंदाबांदी होती रही। कहीं हल्की, तो मध्यम बारिश हुई। जिसने लोगों को एक बार फिर से ठंड़क का ऐहसास करा दिया है। दिनभर लोग गर्म वस्त्र पहने नजर आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.