हवा के साथ तेज बारिश से मिली उमसभरी गर्मी से राहत
बागेश्वर, जून 28 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी और उमस से जूझ रहे जिलेवासियों को रविवार शाम राहत मिली। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कांडा क्षेत्र के झटोली गांव में तेज हवा से एक महिला के मकान की छत उड़ गई, जिससे उसके सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस के बाद अपराह्न करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों ने इसे खेती-किसानी के लिए लाभदायक बताया। किसानों का कहना है कि बारिश से धान की नर्सरी को फायदा मिलेगा और रोपाई कार्य में तेजी आएगी। प्रगतिशील किसान प्रताप सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.