कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में आई गिरावट से शाम को मौसम सुहावना हो गया। किसानों के चेहरे भी खिल उठे।बरसात देख किसानों ने कहा कि खेतों में की गई धान की नर्सरी अब जल्द विकास करेगी और धान की रोपाई भी सप्ताह भर के अंदर जिलेभर में शुरू हो जाएगी। यूं कहें कि बुधवार को हुई बारिश के बाद धान रोपाई के लिए मौसम पूरी तरह से मुफीद नजर आ रहा है। मौसम इसी तरह रहा तो धान की अगेती खेती करने वाले किसान सप्ताह भर के अंदर नलकूपों से खेतों में पानी भरते हुए रोपाई शुरू करा देंगे। यह भी पढ़ें- बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की तैयारी को मिली रफ्तार कड़ा क्षेत्र के तराई इलाकों में सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई। गोवि...