हवा के झोंके और बूंदाबांदी में आठ घंटे अंधेरे में रहा खुदागंज
शाहजहांपुर, जून 5 -- खुदागंज। गुरुवार को आई हल्की आंधी और छिटपुट बारिश के बाद नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति करीब आठ घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न आने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो तेज बारिश हुई और न ही तेज आंधी चली, इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति आठ घंटे तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली व्यवस्था चरमरा जाना चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से गई बिजली 24 घंटे बाद आई, गर्मी से परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.