नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली को खराब हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हवा की गति कम होने के चलते बुधवार को दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर मानकों से पौने तीन गुना के लगभग पहुंच गया है। दिल्ली में इस बार ठंड के सीजन में लोगों को सामान्य से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। हवा की गति धीमी होने और कोहरे की स्थिति के चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन बेहद धीमा हो गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 339 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। मंगलवार को यह सूचकांक 272 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर 67 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। चिंता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.