नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को खराब हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हवा की गति कमजोर होने से दिल्ली का प्रदूषण खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस समय दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर लगभग दो गुना है। दिल्ली में जाड़े के इस सीजन में ज्यादातर समय लोगों को खराब हवा में ही सांस लेनी पड़ी है। बीच-बीच में हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में कमी अगर आई भी तो एक-दो दिन बाद ही फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। शुक्रवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 197 अंक पर यानी मध्यम श्रेणी में रहा था। लेकिन, इसके बाद से ही हवा की गति कमजोर हो गई और एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। सीपीसीबी के मुताबिक रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 के अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.