नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। हवा की गति कम होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण दो दिनों में लगभग दोगुना गया। इस महीने के पहले हफ्ते में शनिवार को सबसे अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया। गुरुवार को दोनों शहरों का एक्यूआई 150 के करीब था। वहीं, शनिवार को यह 250 से अधिक दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो दिन पहले के मुकाबले हवा की गति आधी से भी कम हो गई। पांच मार्च तक हवा की गति औसतन 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी, जो अब छह किलोमीटर घंटे प्रति रह गई है। हवा की गति कम होना प्रदूषण बढ़ने का अहम कारण माना जा रहा है। नोएडा का एक्यूआई शनिवार को 272 और ग्रेटर नोएडा का 265 दर्ज किया गया। दो दिन पहले नोएडा का एक्यूआई 137 और ग्रेनो का 152 था। नोएडा के एक्यूआई में 135 अंक और ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में 113 अंक की बढ़ोतरी हुई। ग्रेटर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.