हवा का रूख बदलते चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में दिन का तापमान पिछले 24 घंटों में चार डिग्री सेल्सियस गिरा। इससे अधिकतम तापमान घटकर सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे पिछले कुछ दिनों से त्वचा झुलसानेवाली गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने इसका कारण हवा के रूख में परिवर्तन बताया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आनेवाले तीन से चार दिनों में दिन व रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिले में हवा का रुख एक बार फिर से पछुआ होने के आसार दिख रहे हैं।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो तीन दिनों में तेज गति की हवा चलने की संभावना है। इसकी औसत गति 12 से 15 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इससे एक बार फिर राजस्थान और मध्यप्रदेश से आनेवाली गर्म हवा के थपेड़े का सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.