जौनपुर, जून 5 -- जौनपुर, संवाददाता। हवा का रुख बदला तो गुरुवार को गर्मी और तपिश बढ़ गई। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। सुबह सूरज निकलने से पहले आसमान में बादल रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आकाश साफ हो गया। धूप का आलम यह था कि नौ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था। 12 बजते बजते बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा था। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पंखे और कूलर तपिश के कारण गर्म हवा दे रहे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़क पर अस्थाई रूप से लगी गन्ना रस, लस्सी, शीतला पेय की दुकानों पर रुककर राहगीर लगा तर करते देखे गए। यह भी पढ़ें- नौतपा बाद गर्मी-उमस से जून बेहाल, पारा 40 के पार कड़ी धूप और तपन के चलते सर्वाधिक दुर्दशा बाइक सवारों व रिक्शा चालकों की हुई। हेल्मेट लगाने के बाद भी तपिश सिर और चेहरा झुलसा रही थी। यह भी पढ...