हवा का रुख बदला तो बढ़ी गर्मी, कम हुई उमस
जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। हवा का रुख बदला तो शनिवार को 'तापमान एक्सप्रेस' ने रफ्तार पकड़ी। पुरवा की जगह पछुआ हवा चलने से धूप का तीखापन और तपन भी बढ़ गया है। तीन दिनों तक मौसम के उलटफेर के बाद शनिवार को दोपहर में गर्म हवा फिर से शरीर झुलसाने लगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप में निकलते ही शरीर में जलन होने लगती थी। खुले सिर और पैर में चप्पल या सैंडिल पहनकर बाइक चलाना मुश्किल हो गया था। दिनभर लोग गर्मी के चलते बेहाल रहे। हाल यह कि कहीं भी चैन नहीं मिल रहा था। यह भी पढ़ें- पारा 40 के पार, तेज धूप और उमस ने किया बेहाल पंखे व कूलर आग उगल रहे थे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़क पर अस्थाई रूप से लगी गन्ना रस, लसी, शीतला पेय की दुकानों पर रुककर राहगीर लगा तर करते देखे गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.