बरेली, मार्च 2 -- बोगस फर्मों के जरिये किए जीएसटी फर्जीवाड़ा करने वाली तीन फर्म के खिलाफ थाना इज्जतनगर में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन रिपोर्ट में सामने आया है कि जीएसटी फर्जीवाड़ा करने वाली फर्म के साथ पिछले दिनों हवाला कारोबार में पकड़ी गई फर्मों का भी लेनदेन किया गया है। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने थाना इज्जतनगर में शुक्रवार रात तीन मुकदमे दर्ज कराए। इनमें गोयल इंटरप्राइजेज पर 2.85 करोड़, जागेश्वर ट्रेडर्स पर 3.06 करोड़ और आकाश ट्रेडर्स पर 4.63 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े का आरोप है। जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने सर्कुलेशन ट्रेडिंग के जरिये रकम को खातों में घुमाकर यह चूना लगाया जबकि स्थलीय जांच में एक भी फर्म की मौजूदगी नहीं पाई गई। इसके चलते ही ये तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.