सूरत, अप्रैल 21 -- दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ट्रायल कोर्ट से राहत मिलने के बाद हाई कोर्ट में शुरू हो चुकी नई कानूनी जंग के बीच आम आदमी पार्टी (आप) एक और मुसीबत में घिरती दिख रही है। गुजरात पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को गिरफ्तार करते हुए बड़े हवाला कांड का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि इस केस में पार्टी के बड़े नेता भी फंस सकते हैं, जिनके संपर्क में पकड़े गए पदाधिकारी थे। आरोप है कि हवाला रैकेट के जरिए दिल्ली से भेजे गए पैसों का इस्तेमाल सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए किया जा रहा था। सूरत पुलिस ने आकाश मिश्रा और अजय तिवारी को हवाला रैकेट में शामिल बताते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि इसे दिल्ली के आप नेताओं के निर्देश पर संचालित किया जा रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिय...