हवालात से बाहर लंगड़ाते हुए निकला छेड़खानी का आरोपी, मांगी माफी
बरेली, मार्च 12 -- परीक्षा देने जा रही 10वीं की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। बुधवार को जब वह बारादरी थाने की हवालात से बाहर निकला तो लंगड़ा रहा था। हाथ जोड़कर उसने अपनी करतूत पर माफी मांगी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बिथरी की रहने वाली 10वीं की छात्रा बीते 9 मार्च को परीक्षा देने मॉडल टाउन स्थित कालेज जा रही थी। वह ऑटो में सवार थी। आरोप है कि सुरेशशर्मा नगर और बजरंग ढाबे के बीच छात्रा से ऑटो चालक ने छेड़खानी की। उस पर फब्तियां कसीं। छात्रा ने ऑटो का नंबर नोट कर लिया था। उसी नंबर के जरिये परिजनों ने ऑटो को काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बारादरी थाने में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ऑट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.