हवालात में मौत का मामला: हो सकती है मजिस्ट्रेटिक व न्यायिक जांच
देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के खुखुंदू थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटिक व न्यायिक जांच हो सकती है। एसपी अभिजीत आर शंकर की तरफ से जांच के लिए पत्र भेजा गया है। माना जा रहा है कि प्रकरण में जल्द ही मजिस्ट्रेटिक जांच शुरू हो सकती है। पुलिस कस्टडी में मौत के मामले की जांच मानवाधिकार आयोग की तरफ से भी की जा सकती है।अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाने के ग्राम सोनडाला फरीदपुर निवासी बृजपाल उर्फ विक्की (38) पुत्र कैलाश सिंह डीसीएम चलाने का काम करते थे। शुक्रवार को नूनखार रोड से खुखुंदू पुलिस ने उनके डीसीएम को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- कस्टडी में मौत : चार घंटे की वार्ता के बाद पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.