देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के खुखुंदू थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रियल व न्यायिक जांच हो सकती है। एसपी अभिजीत आर शंकर की तरफ से जांच के लिए पत्र भेजा गया है। माना जा रहा है कि प्रकरण में जल्द ही मजिस्ट्रेटिक जांच शुरू हो सकती है। पुलिस कस्टडी में मौत के मामले की जांच मानवाधिकार आयोग की तरफ से भी की जा सकती है। अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाने के ग्राम सोनडाला फरीदपुर निवासी बृजपाल उर्फ विक्की (38) पुत्र कैलाश सिंह डीसीएम चलाने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- हवालात में मौत का मामला: हो सकती है मजिस्ट्रेटिक व न्यायिक जांच शुक्रवार को नूनखार रोड से खुखुंदू पुलिस ने उनके डीसीएम को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पु...