अल्मोड़ा, मार्च 22 -- भाजपा का हवालबाग और जागेश्वर मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित हुए। इनमें भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास, संगठन विस्तार की रणनीति, कार्य पद्धति आदि शामिल रहे। जागेश्वर में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, प्रकाश भट, हरीश प्रसाद, महेंद्र मेहरा, हेम पांडे, रेवाधर पांडे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...