हवाकोल में 15 वर्षों से ध्वस्त पड़ा है आरसीसी पुल
किशनगंज, जून 30 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता (शिवम पाठक) किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र स्थित हवाकोल पंचायत अंतर्गत गोढिया हाट मरियाधर में आरसीसी पुल पिछले लगभग 15 वर्षों से ध्वस्त पड़ा हुआ है। पुल के ध्वस्त होने से कई पंचायत के करीब 20 हजार लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का संपर्क मुख्य सड़क से लगभग कट जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मरियाधर के पूर्वी छोड़ पर गोढिया हाट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुलाहांगी, पंचायत सरकार भवन सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। पुल ध्वस्त रहने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों तथा किसानों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता है। बरसात के दौरान लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.