हवाओं के साथ बारिश ने गुल कर दी शहर की बिजली
पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत। बुधवार को तेज धूप के बाद गुरुवार को एक बार फिर से मौसम बदल गया। भोर में छह मिमी. हुई बारिश के बाद तराई में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। तेज हवाओं और बारिश के बाद शहर में बिजली गुल हो गई। करीब आठ घंटे तक बिजली न मिलने से लोगो की दिनचर्या गड़बड़ा गई। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। गुरुवार की भोर में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों के खेतों को तो बड़ी राहत मिली ही साथ ही लोगों को उमस और तपिश से आराम मिला। अधिकतम चल रहा 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी गिरावट आ गई। गुरुवार को तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर बारिश के साथ चली तेज हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.