हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने को लेकर किया मॉक ड्रिल
भागलपुर, मई 14 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट एक हवाई हमले के क्रम में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन के नेतृत्व में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ तथा नागरिक सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से आपदा प्रबंधन का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले के बाद उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति, आग लगने की घटना, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, घायलों के राहत एवं बचाव कार्य सहित विभिन्न परिस्थितियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर त्वरित नियंत्रण पाने का प्रदर्शन किया, वहीं एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आपदा से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.