बलिया, जनवरी 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नवीन मंडी परिसर (तिखमपुर) में डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। हवाई हमले की संभावित स्थिति को दर्शाते हुए सायरन बजते ही निर्धारित समय के लिए क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया। इसके बाद उत्पन्न अग्निकांड की घटनाओं पर अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया। आधुनिक उपकरणों के माध्यम से किए गए इस अभ्यास ने विभाग की तत्परता और कुशलता को स्पष्ट किया। घायलों के उपचार की व्यवस्था भी मॉकड्रिल का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। प्राथमिक उपचार स्काउट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.