हवाई सफर से हंपी-बादामी घूमने का मौका
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आईआरसीटीसी ने 30 जुलाई से चार अगस्त तक विमान से छह दिन और पांच रात का हंपी-बादामी विरासत ओडिसी पर्यटन पैकेज शुरू किया है। इस यात्रा में कर्नाटक के हंपी और बादामी के ऐतिहासिक एवं विश्व धरोहर स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। पैकेज में हवाई यात्रा, होटल में ठहरने, नाश्ता, रात्रि भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण और टूर एस्कॉर्ट की सुविधा शामिल है। प्रति व्यक्ति पैकेज की शुरुआत 40,600 रुपये से है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय या वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- आईआरसीटीसी दुर्गापूजा में छह रूटों पर चलाएगा पर्यटक ट्रेनें यह भी पढ़ें- आईआरसीटीसी कराएगा सावन में रामेश्वरम दर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.