अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपातकालीन एजेंसियों के बीच समन्वय, तत्परता एवं प्रतिक्रिया क्षमता को परखने का अभ्यास किया गया। अयोध्या एयरपोर्ट के सिटी साइड क्षेत्र में एक डमी आतंकी हमले पर आधारित मॉकड्रिल रहा। घटना की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने डिप्टी कमांडेंट/सीएएसओ रवींद्र सिंह के नेतृत्व में तथा सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ रोहित ढाका के समन्वय में तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की प्रारंभिक कार्यवाही की गई। इसके अलावा राज्य एवं अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया। उसके बाद यूपी एटीएस, यूपी पुलिस तथा इंटेलिजेंस ब्यूरो मौके पर पहुंचे और अभियान की कमान संभा...