हवाई यात्रियों की सबसे ज्यादा शिकायतें सामान से जुड़ीं
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विमान में सफर करने वाले यात्रियों द्वारा सबसे ज्यादा शिकायतें सामान को लेकर की जा रही हैं। उसके बाद सबसे ज्यादा लोग उड़ान सेवा समय से संचालित न होने से परेशान हैं। गुरुवार नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में विमानन कंपनियों के खिलाफ कुल 2,196 शिकायतें दर्ज हुईं। यानी हर 10 हजार यात्रियों पर करीब 1.83 शिकायतें आईं। उधर, तय समय पर सेवाएं न देने पर विमान कंपनियों को मुआवजा भी देना पड़ा है। आंकड़े बताते हैं कि विमानन कंपनियों ने 2179 शिकायतों यानी 99.2 प्रतिशत का निपटारा कर दिया। इसमें सामान और बैगेज से जुड़ी शिकायतों की हिस्सेदारी 31.3 प्रतिशत रही। इसके बाद उड़ानों से संबंधित समस्याओं की 20.6 प्रतिशत, रिफंड से जुड़ी 18.4 प्रतिशत और ग्राहक सेवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.