हवाई यात्रा, किराए की गाड़ियों, होटलों में मीटिंग पर रोक; MP सरकार ने खर्च पर कटौती के लिए बनाई नई नीति
भोपाल, जुलाई 18 -- मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी खर्च पर नियंत्रण कसने के लिए दो साल की एक नई व्यापक मितव्ययता (खर्च में कटौती) नीति लागू की है, यह नीति उन बचत उपायों से अलग है, जिन्हें राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले US-ईरान संघर्ष के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उठाया गया था। इस दौरान नई नीति में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खर्चों पर कटौती करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वित्त विभाग ने कहा है कि सरकारी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक खर्च से बचें और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करें। नए नियमों के तहत सरकारी अधिकारियों को केवल इकोनॉमी क्लास में ही हवाई यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार इस नई नीति में राज्य की मोहन सरकार ने सरकारी खर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.