हवाई फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 24 -- पलवल, संवाददाता। होडल में हवाई फायरिंग के मामले में सीआईए स्टाफ होडल ने तीसरे आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार बरामद कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की रात धारम पट्टी निवासी सतीश कुमार के घर के पास फायरिंग की घटना हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद एक गोली का टुकड़ा उनके मकान की ग्रिल से टकराकर आंगन में गिरा। बाहर निकलकर देखने पर एक सफेद रंग की कार दिखाई दी, जिसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी जेल भेजा, पिस्टल व कार बरामदघटना का विवरण घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.