बुलंदशहर, मई 16 -- खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माधौगढ़ में रास्ते के विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में थाना खानपुर पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वांछित आरोपी शौकेन्द्र पुत्र राजाराम को अवैध असलाह की बरामदगी के लिए गुरावली मार्ग पर लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : फायरिंग के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने गांव माधोगढ़ में रास्ते के विवाद के दौरान हवाई फायरिंग कर द...