हवाई फायरिंग कर किया जानलेवा हमला
फरीदाबाद, जून 21 -- पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम जंगल में कुछ युवकों पर अचानक जानलेवा हमला करने और अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने साहस का परिचय देते हुए मुख्य आरोपित को अवैध देशी पिस्तौल समेत मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कई नामजद व अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में श्यारौली गांव के रहने वाले राहुल ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस अपने दोस्तों गौतम, निशांत और भारत के साथ गांव में ही खेल रहा था। इसी दौरान निशांत के मोबाइल पर किशोरपुर गांव के रहने वाले विपिन का फोन आया। विपिन ने निशांत और उसके साथियों को मिंडकौला के जंगल में मिलने के लिए बुलाया। जब प्रिंस और उसके दोस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.