बोकारो, मई 26 -- जैनामोड़। बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टांड बालीडीह टोल टैक्स के समीप नित्यानंद मेडिकल स्टोर के पास 20 मई को हुई हवाई फायरिंग और अपहरण प्रयास मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

घटना की जानकारी मंगलवार को जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गायत्री नगर स्थित नित्यानंद मेडिकल स्टोर के पास हुई घटना में मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय, उसके भाई नित्यानंद पाण्डेय तथा बालीडीह दुर्गा मंदिर निवासी शुभम राय शामिल थे। तीनों ने मिलकर बीपीसीएल कर्मी अमित कुमार पाण्डेय के अपहरण का प्रयास किया था।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार अमित कुमार पाण्डेय ने नित्यानंद पाण्डेय को मेडिकल स्टोर संचालन के लिए करीब 55 हजार रुपये उधार दिए थे। बीपीसीएल से दूसरे ...