संभल, मई 8 -- थाना ऐचौड़ा कम्बोह पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। 30 अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के गांव भवालपुर स्थित एनएस रिजॉर्ट में खाना खाने के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसी दौरान अमरोहा जनपद के थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव सरकड़ा निवासी वंश उर्फ गोलू पुत्र मेहर सिंह ने मौके पर हवाई फायरिंग कर दी और फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- एकौना गोलीकांड में 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को थाना पुलिस की टीम ने सतूपुरा रोड पर कच्चे रास्ते के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर ल...