काशीपुर, जून 11 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडा पुलिस ने भाभी को डराने के लिए हवाई फायरिंग करने के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम बगवाड़ा निवासी सतवंत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री मनदीप कौर ने 9 जून को फोन कर बताया कि उसके पति हरजीत सिंह, देवर प्रदीप सिंह, ससुर जोगेंद्र सिंह और सास सिंदर कौर ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। जब परिजन वहां पहुंचे तो प्रदीप सिंह ने घर की छत पर चढ़कर दो हवाई फायर कर दिए। यह भी पढ़ें- हवाई फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार मामले में मुकदमा दर्ज कर कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप सिंह को सिडकुल गेट नंबर-2 के ...