मऊ, अप्रैल 9 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भातकोल के पास एक दिन पूर्व जमीनी विवाद को हुई हवाई फायरिंग और मारपीट के मामले में गुरुवार को तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। वहीं सुरक्षा को लेकर भातकोल गांव के पास पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भातकोल में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार को दोनों पक्षों आमने-सामने हो गए थे। बुधवार की शाम को एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने चाय की दुकान पर बैठे 38 वर्षीय इसरार निवासी भातकोल को लाठी-डंडा, बांस और चइला से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। साथ ही साथ असहले से लैस हमलावर हवाई फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.