नई दिल्ली, फरवरी 24 -- महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत से जुड़ा विवाद अभी थमा भी नहीं है कि सोमवार की शाम झारखंड में 'रेड बर्ड एविएशन' की एयर एंबुलेंस और मंगलवार की सुबह पोर्ट ब्लेयर के नजदीक पवनहंस हेलीकॉप्टर की दुर्घटनाओं ने उड्डयन क्षेत्र को लेकर हमारी चिंताएं बढ़ा दी हैं। पवनहंस हेलीकॉप्टर में सवार सातों यात्री खुशकिस्मत थे कि उनका विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, मगर अजित पवार व उनके सहयात्रियों की तरह एयर एंबुलेंस के सभी सवार अपनी जान से हाथ धो बैठे। विडंबना यह है कि एक जान बचाने के लिए भरी गई उड़ान ने सात लोगों की जिंदगी खत्म कर डाली। जैसे कि ब्योरे हैं, एक हादसे में 65 फीसदी झुलस गए संजय साव की जान बचाने के लिए परिवार वालों ने कर्ज लेकर छह लाख रुपये में 'रेड बर्ड एविएशन' की सेवा ली थी,...