गोरखपुर, अगस्त 27 -- भारतीय वायुसेना प्रमुख अमरजीत सिंह गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे तो जेन जी और जेन अल्फा के साथ विशेष संवाद सत्र पूरे दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। संवाद के दौरान बच्चों ने वायु सेना प्रमुख से कुछ गंभीर तो कुछ चुलबुले प्रश्न किए। इसी क्रम में नर्सरी कक्षा में अध्ययनरत ओम ने पूछा कि 'सर! हवाई जहाज को नींद आ जाए तो वो कहां सोता है... इस पर सेना प्रमुख हंस पड़े और उसकी जिज्ञासा को बहुत रोचक अंदाज में शांत किया। छात्र 'प्रांशु आईएएस' ने सहजता के साथ हवाई जहाज की डिजाइन को लेकर प्रश्न किया। पूछा कि प्लेन का डिजाइन चिड़ियों की तरह क्यों बनाया गया सर...। वायुसेना प्रमुख ने मुस्कुराते हुए प्रांशु की जिज्ञासा शांत की। वहीं, आरोही 'डॉक्टर' ने पूछा कि फाइटर जेट में उड़ते समय कभी आपने अपना घर देखा है...। इसपर वायु सेना प्रमुख ने वस...