हवाई अड्डों से लेकर हर खास जगह पहुंचेंगी पीटीआर की उपलब्धियां
पीलीभीत, मार्च 22 -- पीलीभीत। बहुप्रतीक्षित पीलीभीत टाइगर रिजर्व की कॉफी टेबल बुक का लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पण होने के बाद अब इसकी ख्याति दूर दूर तक जाएगी। पीटीआर की यह खास किताब हवाई अड्डों से लेकर सभी खास स्थलों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचेगी। इसके अधिक से अधिक विस्तार के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। जंगल बाघ वन्यजीव समेत पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नैसर्गिक सौंदर्य की छवि और अनूठी व रोचक जानकारियों के समावेश वाली कॉफी टेबल बुक को शासन में सराहा गया है। करीब एक साल में बन कर तैयार हुई उत्कृष्ट कॉफी टेबल बुक को सभी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सांसदों समेत जनप्रतिनिधियों तक विस्तारित की जाएगी। जिससे उप्र के बढ़ते पर्यटन को लेकर अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग उप्र व पीटीआर पहुंचे। पीटीआर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.