अयोध्या, मार्च 6 -- अयोध्या संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात कर्मी ने हवाई अड्डे के बाउंड्रीवाल पर चढ़ते हुए एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया है और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम बुटैना बडौदा जिला बुलंदशहर का कहना है कि पहली पाली सुबह छह बजे से दोपहर बाद एक बजे में उनकी ड्यूटी वॉच टावर पांच पर थी। गश्त के दौरान लगभग साढ़े 11 बजे पिलर के बाहर एक व्यक्ति हवाई अड्डे की दीवार पर चढ़ता दिखा तो उसको टोका और ऐसा न करने को कहा लेकिन वह हवाई अड्डा परिसर में कूदने लगा और परिसर में लगे सुरक्षा फैन्सिंग तार में लटक गया । इसके बाद उसको पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता रोहित पुत्र श्याम विहारी...