भभुआ, मार्च 6 -- होली के बाद मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या बढ़ी, पर गंदगी से परेशानी घेराबंदी करे गेट बनाने और कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। होली का त्योहार बीतने के बाद शहर के हवाई अड्डा मैदान में टहलने और व्यायाम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग रोज सुबह यहां दौड़ लगाने, योग करने और व्यायाम करने पहुंच रहे हैं। लेकिन, मैदान में यत्र-तत्र फैली गंदगी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गयी है। इससे न सिर्फ इस मैदान में लोगों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, बल्कि आसपास में निवास करनेवाले लोग भी चिंतित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवाई अड्डा परिसर में हर तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। मैदान के कई हिस्सों में प्लास्टिक, गत्ता और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.