भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट एयरो क्लब ऑफ इंडिया की उच्च स्तरीय निरीक्षण एवं सर्वेक्षण टीम थोड़ी देर बाद भागलपुर पहुंचेगी। सिविल विमानन विभाग से मिली सूचना के बाद डीएम ने डीएलएओ को नोडल पदाधिकारी बनाकर हवाई अड्डा मैदान भेजा है। बता दें कि राज्य सरकार एवं एयरो क्लब ऑफ इंडिया के बीच हवाई खेलों और उड़ानों के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। इसी के निमित्त एयरो क्लब ऑफ इंडिया के अधिकारियों एवं संबंधित आयोग के सदस्यों का एक उच्चस्तरीय दल बिहार आयी है। टीम का दौरा सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मुंगेर एवं बेगूसराय में भी प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...