भागलपुर, जनवरी 30 -- सुल्तानगंज। सुल्तानगंज में प्रस्तावित हवाईअड्डा में किसानों की जाने वाली जमीन को लेकर किसान शुक्रवार को बैठक करेंगे। किसानों का कहना है कि जिस जमीन पर हवाईअड्डा का निर्माण होना है वे जमीन उपजाऊ है। अगर जमीन हवाईअड्डा में चली जाती है तो किसान बेरोजगार हो जाएंगे। फोरलेन के समीप जमीन अधिग्रहण होने को लेकर शुक्रवार को चार पंचायत कमरगंज, असियाचक, गनगनिया व मसदी के किसान मंझली बांध के समीप बैठक करेंगे। बैठक में किसान रणनीति तैयार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.