दरभंगा, मई 4 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। प्रखंड के लोरिक धाम वनडिहुली में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहे रुद्र महायज्ञ से माहौल भक्तिमय बन गया। यज्ञाचार्य महंत कौशल किशोर दासजी महाराज के नेतृत्व में महायज्ञ चल रहा है। महायज्ञ में स्थापित दर्जनों देवीृदेवताओं की मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यज्ञाचार्य महंत ने कहा कि रुद्र महायज्ञ का आयोजन जनकल्याण के लिए किया गया है। वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक महंत रामदयाल दास के नेतृत्व में लोरिक महोत्सव के तहत 12 से 15 मई तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...