हवन व भोज के साथ हुआ रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति
सीवान, अप्रैल 28 -- गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित नेपुरा गांव में चल रहे रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को संपन्न हुई। यज्ञ के दौरान छह दिनों दिन और रात में वृन्दावन से आये रासमंडली द्वारा दिन में रामलीला और रात्रि में श्रीकृष्णलीला का मंचन किया गया। साथ ही चकरी सिद्ध गुफ़ा योगाश्रम के महंत रघुनाथदास का सुमधुर प्रवचन भी हुआ। लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले प्रवचन से श्रोताओ को बहुत आनंद मिला,साथ ही भगवान् के दो अवतारो की लीला का एक साथ दर्शन भी बहुत ही आनंददायक रहा। दिन में ब्राम्हणों की ओर यज्ञमंडप में स्थापित देवी, देवताओ की पूजन साथ ही हवन लगातार छह दिन चलता रहा। नेपुरा गाव में मेले जैसा माहौल बना रहा। यज्ञ के आचार्य शशिधर द्विवेदी ने बताया कि विश्वकल्याण के लिए ही यज्ञ किया जाता है। प्राणी मात्र के कल्याण की कामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.