गिरडीह, मार्च 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के रमनीटांड़ स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को प्रसादी वितरण एवं भंडारे के साथ नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन हो गया। महायज्ञ के मुख्य आचार्य अनिल पांडेय के द्वारा वेदी पूजन करने कर सामूहिक हवन व पूर्णाहुति की गयी। इसके उपरांत कन्या पूजन व जेवनार कराया गया। इधर यज्ञस्थल की परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मौके पर महायज्ञ कमेटी के विकास कुमार, विजय साव, प्रदीप बरनवाल, कमलू सिंह, सहदेव ज्यादव, श्यामसुंदर साव, रुपनारायण साव, किशोर राम, केदार कमार, जेम्स किस्कु, लखन रविदास, दुर्गा यादव, सीताराम साव, एसपी यादव, राजकुमार ठाकुर, रामजी यादव, सुखदेव राम भदानी, मनोहर पंडित, जीवलाल साव, विशुनदेव राय, दिलीप वर्मा, सिकंदर यादव, जवाहर साव, उपेन्द...