धनबाद, जून 15 -- सिजुआ क्षेत्र के निचितपुर टाउनशिप स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मंत्रोच्चार के साथ हवन हुआ। इसके बाद भंडारा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कथा के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अनुष्ठान को सफल बनाने में लक्ष्मण पासवान, अशोक झा, संतोष उरांव, मुकेश मोदी, डब्लू प्रसाद, कृष्णा सिंह, आकाश चौहान, श्याम पंडित, विक्की सिंह, अभिनंदन सिंह आदि की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- चौंढेरा में श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ भंडारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...