कोडरमा, अप्रैल 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का 45वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को हवन एवं भव्य गजरा अर्पण के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित सवा 25 घंटे के संगीतमय भजन कार्यक्रम में विभिन्न संकीर्तन मंडलों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हनुमान संकीर्तन मंडल, सामांतो काली महिला मंडल, ओम संकीर्तन मंडल, श्याम शरण में आजा रे, श्याम मित्र मंडल एवं श्री राम संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने वीर हनुमान, भोले शंकर एवं माता दुर्गा को समर्पित भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।अड्डी बांग्ला रोड स्थित केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री परिसर में आयोजित इस महोत्सव में सवामणि प्रसाद के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में धनबाद से आए भजन गायक पंकज सांवरिया, दीपक अरोड़ा तथा पटना से आए माधो सुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.