गोड्डा, मार्च 28 -- हवन व कन्या पूजन के साथ नवरात्र का हुआ समापनहवन व कन्या पूजन के साथ नवरात्र का हुआ समापनतस्वीर 20 श्रीपुर दुर्गा मंदिर में हवन करते श्रद्धालुबोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड श्रीपुरचैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री के दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से मां का दर्शन कर नारियल और चुनरी चढ़ाई तथा परिवार की मंगल कामना की। इसके साथ ही पूजा कमेटी की ओर से हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद नौ दुर्गा स्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया साथ ही उन्हें हलवा, पूड़ी, खीर आदि भोजन कराया गया। तथा भक्तों ने दान-दक्षिणा देकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। कन्या पूजन के उपरांत नौ दिनों तक व्रत रखने वाले महिला व पुरुषों ने कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त कर...