भागलपुर, अप्रैल 25 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि सनोखर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में आयोजित श्रीराम कथा शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। अयोध्या धाम से आए पंडित संतोष देव शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। समापन अवसर पर हवन विसर्जन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी के सदस्य, एवं कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं एवं कन्याओं ने हवन पूजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा वाचक बाल व्यास विष्णु वैष्णव महाराज ने अपने समापन प्रवचन में सभी बेलडीहा ग्रामवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राम कथा का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करना है। मुख्य यजमान जनार्दन पासवान, नवीन कुमार निरा...