दुमका, अप्रैल 5 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के कुण्डाडीह गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को अंतिम दिन हवन, कलश विसर्जन एवं भंडारे के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति हवन में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। समापन के दौरान महिलाओं ने टेपरा नदी तट पर विधि-विधान के साथ कलश विसर्जन किया। भक्ति गीतों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा स्थल परिसर में श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल के साथ उत्सव मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य यजमान अर्जुन प्रसाद दर्वे सपत्नीक कमली देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा वाचक कुलदीप कृष्ण ने समापन प्रवचन में धर्म, भक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.